मध्यप्रदेश

कटनी जिले के विधानसभा क्षेत्र बड़वारा हेतु मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं संग्रहण हेतु लोकसेवकों के ड्यूटी आदेश जारी

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी – लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 91 बड़वारा हेतु कृषि उपज मंडी परिसर कटनी से मतदान दलों एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने 18 अप्रैल को विधानसभा बड़वारा क्षेत्र के विभिन्न काउंटरों से खण्डवार निर्वाचन सामग्री का वितरण करने तथा मतदान पश्चात 19 अप्रैल को सामग्री का संग्रह किये जानें हेतु लोकसेवकों की डियुटी लगाई है। मतदान सामग्री वितरण एवं संग्रहण व्यवस्था के प्रभारी तहसीलदार बड़वारा को नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा जारी आदेशानुसार बड़वारा के काउंटर क्रमांक 4,5,6,7,12,19 एवं 20 के खण्ड अ एवं ब हेतु एक-एक दल प्रभारियों एवं एक-एक मास्टर ट्रेनर को नियुक्त कर प्रत्येक काउन्टर में 7-7 सहायक कर्मचारियों की डियुटी लगाई है।

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने संबंधित लोकसेवकों को मतदान केन्द्रों की सामग्री स्टोर रूम और स्ट्रांग से प्राप्त कर मतदान दलों को 18 अप्रैल को वितरण करने एवं 19 अप्रैल को मतदान दलों से सामग्री प्राप्त कर स्टोर रूम, स्ट्रांग रूम में व्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया है। चतुर्थ श्रेणी लोक सेवकों को छोड़कर अन्य संलग्न लोक सेवकों हेतु 13 अप्रैल को दोपहर 11 बजे से 1ः30 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभाकक्ष में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु तथा 18 अप्रैल को कृषि उपज मंडी परिसर में प्रातः 6 बजे तथा 19 अप्रैल को शाम 6 बजे उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Back to top button