अधीक्षण अभियंता डी.के. चौकीकर एवं कार्यपालन अभियंता शैलजा चौहान के मार्गदर्शन में बिजली चेकिंग अभियान तेज,बिजली चोरों की अब खैर नहीं! 19 पर केस दर्ज, 5.75 लाख के बकायादारों के काटे कनेक्शन,ढीमरखेड़ा, उमरियापान और सिलौंडी वितरण केंद्रों की चार विशेष टीमों ने चलाया सघन जांच अभियान, 65 कनेक्शनों की जांच में 18 उपभोक्ताओं को दिए अस्थाई कृषि कनेक्शन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

अधीक्षण अभियंता डी.के. चौकीकर एवं कार्यपालन अभियंता शैलजा चौहान के मार्गदर्शन में बिजली चेकिंग अभियान तेज,बिजली चोरों की अब खैर नहीं! 19 पर केस दर्ज, 5.75 लाख के बकायादारों के काटे कनेक्शन,ढीमरखेड़ा, उमरियापान और सिलौंडी वितरण केंद्रों की चार विशेष टीमों ने चलाया सघन जांच अभियान, 65 कनेक्शनों की जांच में 18 उपभोक्ताओं को दिए अस्थाई कृषि कनेक्शन
कलयुग की कलम उमरिया पान – बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और लंबित विद्युत बिलों की वसूली के लिए बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ढीमरखेड़ा वितरण केंद्र के अंतर्गत चार विशेष टीमों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर विद्युत कनेक्शनों की जांच की। अभियान के दौरान बिजली चोरी के 19 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि 5.75 लाख रुपये बकाया वाले विद्युत कनेक्शनों को अस्थाई रूप से विच्छेदित किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों और बकायादार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।
इन गांवों में हुई सघन जांच
उमरियापान वितरण केंद्र के अंतर्गत खमरिया, महुदा, मदनपुर, खामा, सनकुई, गहरा नाला और मुरवारी सहित आसपास के गांवों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया था और जिन्हें पूर्व में नोटिस जारी किए जा चुके थे, उनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।
65 कनेक्शनों की जांच, 19 प्रकरण दर्ज
अभियान के दौरान कुल 65 विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई। इसमें 18 उपभोक्ताओं को सिंचाई के लिए मौके पर ही अस्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान किए गए। वहीं 5.75 लाख रुपये की बकाया राशि वाले कनेक्शनों को अस्थाई रूप से विच्छेदित किया गया। जांच में विद्युत चोरी के 19 मामले सामने आने पर प्रकरण दर्ज किए गए।
बिना अस्थाई कनेक्शन सिंचाई करने पर होगी कार्रवाई
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित बिजली बिलों का शीघ्र भुगतान करें। कृषि एवं सिंचाई कार्यों के लिए नियमानुसार अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें। अनधिकृत रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान में ये अधिकारी-कर्मचारी रहे शामिल
कार्रवाई दल में सहायक अभियंता ढीमरखेड़ा उपसंभाग स्वामी यादव, सिलौंडी वितरण केंद्र प्रभारी मजहर अली, पान उमरियापान वितरण केंद्र प्रभारी सौरव दुबे तथा संभागीय कार्यालय से सुनील मिश्रा, गिरिराज पाण्डेय और आशीष तिवारी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।



