लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर जबलपुर की सड़कों पर उतरा भाजपा का जनसैलाब! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में निकली विशाल पदयात्रा, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह सहित उमरिया पान मंडल के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
कलयुग की कलम से राकेश यादव

लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेकर जबलपुर की सड़कों पर उतरा भाजपा का जनसैलाब! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में निकली विशाल पदयात्रा, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह सहित उमरिया पान मंडल के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
कलयुग की कलम उमरिया पान – लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के संकल्प को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी,मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सहभागिता करते हुए लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया।
पदयात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे सहित उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया एवं मंडल के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
लोकतंत्र की मजबूती का दिया संदेश
पदयात्रा के दौरान लोकतंत्र की रक्षा, जनहित और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के संकल्प को दोहराया गया। अभियान में शामिल भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। पदयात्रा ने लोकतंत्र के प्रति जनजागरूकता और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।



