गौशाला की नई कमान इंजीनियर सुनील जैन के हाथों में, निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष,श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति सम्मेदगिरी गोसलपुर की नई कार्यकारिणी गठित, सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

गौशाला की नई कमान इंजीनियर सुनील जैन के हाथों में, निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष,श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति सम्मेदगिरी गोसलपुर की नई कार्यकारिणी गठित, सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन
कलयुग की कलम सिहोरा – श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला सम्मेदगिरी, गोसलपुर की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार, 1 नवंबर को गौशाला परिसर में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण जैन के मार्गदर्शन में संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। अध्यक्ष पद पर इंजीनियर सुनील जैन (जबलपुर) निर्वाचित हुए, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संदीप जैन (गोसलपुर) को सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अनिल जैन (पत्रकार), राकेश जैन (सेवानिवृत्त शिक्षक), विमल जैन (पत्रकार) एवं डॉ. सुनील देवड़िया (पनागर) को चुना गया। सचिव/महामंत्री पद पर अमित जैन (जैन मेडिकल, गोसलपुर) तथा सहसचिव/सह महामंत्री पद पर सुनील जैन (गुड्डा), गोसलपुर एवं नीरज जैन (सुहागी), जबलपुर निर्वाचित हुए।
इसी क्रम में कोषाध्यक्ष पद पर यतेंद्र जैन (गोलू), गोसलपुर तथा सह कोषाध्यक्ष पद पर अनिकेत जैन (राजा), गोसलपुर को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रशासनिक मंत्री के रूप में प्रवीण जैन (जबलपुर) का चयन किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रतीक नायक, मुदित जैन, नीरज जैन (खितौला), शशांक जैन (जबलपुर) एवं राहुल जैन (बिट्टू) निर्वाचित हुए।
गौसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प
निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया निर्विरोध एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए गौशाला एवं समिति के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की। नई कार्यकारिणी के गठन से गौशाला के संचालन, व्यवस्थाओं एवं सेवा गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।



