एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर रामपुर स्कूल पहुंचे न्यायाधीश, 25 पौधे रोपकर दिया हरियाली का संकल्प,मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ढीमरखेड़ा रामपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, छात्र छात्राओं को प्रदूषण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

कलयुग की कलम से राकेश यादव

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर रामपुर स्कूल पहुंचे न्यायाधीश, 25 पौधे रोपकर दिया हरियाली का संकल्प,मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ढीमरखेड़ा रामपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, छात्र छात्राओं को प्रदूषण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – पर्यावरण संरक्षण, जल संचय और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र के पालन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती पूर्वी तिवारी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी।

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रदूषण के बढ़ते खतरे, प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान तथा जल संरक्षण की आवश्यकता के संबंध में विस्तारपूर्वक समझाया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। जल की बर्बादी रोकने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने जैसे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बढ़ाई पर्यावरण संरक्षण की समझ

कार्यक्रम में वन्य सेतु के संचालक श्री अक्षत शर्मा, सहायक संपादक सुश्री सुप्राक्षी खरे एवं सदस्य श्री आदित्य पाण्डेय ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी जानकारी और जागरूकता को परखा। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का अवसर मिला। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

विद्यालय परिसर में रोपे गए 25 पौधे

शिविर के समापन अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती पूर्वी तिवारी तथा वन्य सेतु के संचालक श्री अक्षत शर्मा, सहायक संपादक सुश्री सुप्राक्षी खरे एवं सदस्य श्री आदित्य पाण्डेय ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान कुल 25 पौधे लगाए गए। पौधरोपण के माध्यम से विद्यार्थियों और उपस्थितजनों को हरियाली बढ़ाने तथा पौधों की देखभाल करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में श्री अशोक पाण्डेय, श्री जय किशोर शुक्ला, नायब नाजिर श्री शक्ति संजय सिंह, श्री संतोष सिंह, श्री शिवम उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button