शौर्य, स्वाभिमान और सुशासन की प्रतीक रानी दुर्गावती को किया नमन,ग्राम कचनारी में वीरांगना की जयंती पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

शौर्य, स्वाभिमान और सुशासन की प्रतीक रानी दुर्गावती को किया नमन,ग्राम कचनारी में वीरांगना की जयंती पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
कलयुग की कलम सिलौंडी – गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना, अदम्य साहस और स्वाभिमान की प्रतीक रानी दुर्गावती जी की जयंती के अवसर पर ग्राम कचनारी स्थित मां वीरासन देवी मंदिर प्रांगण में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह शामिल हुए।
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने रानी दुर्गावती के अद्वितीय शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और जनकल्याण के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा और सम्मान के लिए जिस साहस के साथ संघर्ष किया, वह भारतीय इतिहास में सदैव गौरव के साथ स्मरण किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, महामंत्री सोनू गौतम, बहादुर सिंह, हरेन्द्र सिंह, सोनू दुबे सहित समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने वीरांगना रानी दुर्गावती के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।



