एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

नेगई में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, छात्र-छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण,सेवा संकल्प अभियान के तहत चिकित्सकों की टीम ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह, जांच के साथ जागरूकता का संदेश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

नेगई में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, छात्र-छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण,सेवा संकल्प अभियान के तहत चिकित्सकों की टीम ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह, जांच के साथ जागरूकता का संदेश

उ.पान/सिलौंडी – सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय सिलौड़ी के नेगई परिसर में 1 अक्टूबर को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.के. प्रसाद के निर्देशन में डॉ. विकास सिसोदिया, मेडिकल ऑफिसर एवं शिविर प्रभारी, सीएचओ पारस साहू सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के कर्मचारियों ने सेवाएं दीं।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और बीमारियों से बचाव को लेकर आवश्यक जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय मार्गदर्शन दिया।

शिविर में फार्मासिस्ट संदीप सांडिया, नर्सिंग ऑफिसर अंजली पिल्ले, आरबीएसके एएनएम गुलाबकली कोल सहित एमएमयू टीम के सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ को सहज रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ समय पर स्वास्थ्य जांच और बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर को विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार के लिए उपयोगी पहल के रूप में देखा गया।

Related Articles

Back to top button