एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

सेवा संकल्प यात्रा से गूंजा उमरिया पान-करौंदी-ढीमरखेड़ा, फूलों से हुआ अभिनंदन तो युवाओं से जुड़ा सेवा का संवाद,वड़नगर से वाराणसी निकली बाइक यात्रा ने बड़वारा विधानसभा में तय किया लंबा सफर, भनपुरा से खमतरा-विलायतकला तक जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सेवा संकल्प यात्रा से गूंजा उमरिया पान-करौंदी-ढीमरखेड़ा, फूलों से हुआ अभिनंदन तो युवाओं से जुड़ा सेवा का संवाद,वड़नगर से वाराणसी निकली बाइक यात्रा ने बड़वारा विधानसभा में तय किया लंबा सफर, भनपुरा से खमतरा-विलायतकला तक जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत

कटनी /मध्य प्रदेश

कलयुग की कलम उमरिया पान – सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर वड़नगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा का बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश होते ही जगह-जगह उत्साह के साथ स्वागत किया गया। गुरुवार को सेवा यात्रियों का काफिला भनपुरा से उमरिया पान, करौंदी और ढीमरखेड़ा मंडल के विभिन्न पड़ावों से होते हुए आगे बढ़ा। यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आत्मीयता के साथ यात्रियों का अभिनंदन किया।

भनपुरा में हुआ पहला अभिनंदन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे सेवा संकल्प यात्रा का भनपुरा में आगमन हुआ। यहां कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा के साथ चल रहे बाइकर्स समूह ने क्षेत्र में सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

उमरिया पान में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह

भनपुरा के बाद यात्रा उमरिया पान पहुंची, जहां झंडा चौक पर दोपहर 3 बजे भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया।

स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रियों के साथ संवाद करते हुए अभियान के उद्देश्य और समाजहित में सेवा गतिविधियों की भूमिका पर चर्चा की। उमरिया पान का यह पड़ाव यात्रा के प्रमुख आकर्षणों में रहा।

करौंदी विद्यापीठ में सेवा संवाद ने जोड़ा नया अध्याय

उमरिया पान से आगे बढ़कर यात्रा करीब 3:30 बजे करौंदी विद्यापीठ के ध्यानहाल पहुंची। यहां यात्रियों का स्वागत करने के साथ सेवा संवाद आयोजित किया गया। संवाद के दौरान सामाजिक सरोकार, जनभागीदारी और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर विचार साझा किए गए।

महर्षि विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण, युवाओं के साथ संवाद

इसके बाद सेवा यात्रियों ने महर्षि विश्वविद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की। यहां वृक्षारोपण किया गया तथा यात्रियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था रही। युवाओं के साथ संवाद के दौरान सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को जीवन का हिस्सा बनाने पर चर्चा हुई।

करौंदी के केंद्र बिंदु स्थल तक पहुंचे सेवा यात्री

शाम 5 बजे यात्रा का दल करौंदी स्थित भारत के भौगोलिक केंद्र बिंदु स्थल पहुंचा। यात्रियों ने स्थल का भ्रमण किया और क्षेत्र की भौगोलिक विशेषताओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस पड़ाव ने यात्रा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भौगोलिक संदर्भ से भी जोड़ा।

ढीमरखेड़ा मंडल में प्रवेश पर फिर हुआ जोरदार स्वागत

करौंदी से आगे बढ़ते हुए सेवा संकल्प यात्रा ने शाम करीब 5:30 बजे ढीमरखेड़ा मंडल में प्रवेश किया। दुर्गा मंदिर के समीप कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा खमतरा की ओर रवाना हुई।

खमतरा में स्वागत, विलायतकला की ओर बढ़ा कारवां

शाम करीब 6 बजे खमतरा में सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ यात्रियों का स्वागत किया। इसके पश्चात सेवा संकल्प यात्रा अपने अगले पड़ाव विलायतकला के लिए रवाना हुई।

सेवा और जनभागीदारी का संदेश लेकर आगे बढ़ा काफिला

वड़नगर से वाराणसी तक चल रही इस यात्रा के माध्यम से सेवा कार्यों, सामाजिक सहभागिता और जनसंपर्क से जुड़े संदेशों को विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। बड़वारा विधानसभा में यात्रा के दौरान विकास, युवा सहभागिता, वृक्षारोपण, सेवा संवाद और स्थानीय जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रमों को क्रमबद्ध रूप से जोड़ा गया। पूरी यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन की सराहनी भूमिका रही।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय, उमरिया पान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेश राजा चौरसिया, समाजसेवी राजेश ब्योहार, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, प्रदीप चौरसिया, सुशांक चौरसिया, हिमांशु चौरसिया, जगन्नाथ मांझी, यतीन्द्र गौतम, संदीप सोनी, प्रमोद असाटी, अज्जू सोनी, सतीश चौरसिया ,राकेश यादव, अंकित झारिया, ललित गौतम, अखलेश नामदेव एवं दिनेश असाटी सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button