प्रशासनमध्यप्रदेश

हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो कार्रवाई तय! 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेशभर में 10 दिवसीय विशेष अभियान, सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त

कलयुग की कलम से राकेश यादव

हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो कार्रवाई तय! 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेशभर में 10 दिवसीय विशेष अभियान, सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त रुख

कलयुग की कलम उमरिया पान – सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हादसों में होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस ने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर प्रदेशव्यापी 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 28 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान नियमों के पालन के साथ-साथ वाहन चालकों और आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा।

चालानी कार्रवाई के साथ जागरूकता पर भी जोर

पुलिस का यह अभियान केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा। इसके माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, सुरक्षित वाहन संचालन की आदत विकसित करने और सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी भी दी जाएगी।

हादसे में हेलमेट और सीट बेल्ट बचा सकते हैं जान

सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में सामने आया है कि दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट तथा चार पहिया वाहनों में चालकों और यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने से दुर्घटना के दौरान गंभीर चोट लगने और मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया है।

सुरक्षित सफर के लिए नियमों का पालन जरूरी

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और चार पहिया वाहन में यात्रा करते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें। स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी नियमों के प्रति जागरूक करें। पुलिस का संदेश है कि थोड़ी सी सावधानी सड़क पर किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Related Articles

Back to top button