प्रशासनमध्यप्रदेश

“मेरे सपनों का भारत” ने भरे रंग, सिलौंडी कॉलेज में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा,पोस्टर-चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई कल्पनाशक्ति, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मिला सम्मान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

“मेरे सपनों का भारत” ने भरे रंग, सिलौंडी कॉलेज में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा,पोस्टर-चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई कल्पनाशक्ति, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मिला सम्मान

कलयुग की कलम सिलौंडी – शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत सिलौंडी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “मेरे सपनों का भारत” विषय पर पोस्टर-चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य श्री रतिराम अहिरवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी रचनात्मक सोच और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री रतिराम अहिरवार, मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती रग्गो बाई, चौकी प्रभारी श्री अनिल पाण्डेय एवं आरक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने “मेरे सपनों का भारत” की कल्पना को पोस्टर, चित्रकला और रंगोली के माध्यम से जीवंत रूप प्रदान किया।

पोस्टर-चित्रकला में अलका यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान

पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 16 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की अलका यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी द्वितीय वर्ष की नेहा पाल द्वितीय तथा बीएससी प्रथम वर्ष के महेन्द्र सिंह बागरी तृतीय स्थान पर रहे।

रंगोली में नंदिनी पटेल की प्रतिभा रही अव्वल

रंगोली प्रतियोगिता में 8 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इसमें बीएससी द्वितीय वर्ष की नंदिनी पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निशा एवं लक्ष्मण सोनी, बीए प्रथम वर्ष ने द्वितीय तथा आकांक्षा एवं पूनम, बीएससी प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं संचालन में डॉ. ममिता पटले एवं डॉ. वंदना सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. संदीप कपूर ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अनिल कुमार द्विवेदी, डॉ. हेमंत कुमार चौरसिया, डॉ. अंकुर ओमर, श्री पंकज मिश्रा, श्री चंदन यादव, डॉ. अजय कछवाहा, श्री रमन श्रीवास, श्री रोहणी प्रसाद राय एवं श्री कंचन डुमार सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग रहा।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत की तस्वीर रंगों और रचनात्मक अभिव्यक्ति के जरिए प्रस्तुत की। आयोजन ने विद्यार्थियों में देश के प्रति सकारात्मक सोच, सृजनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button