प्रशासनमध्यप्रदेश

नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगा ‘सेवा से संकल्प’ का संदेश,कटनी जिले के 35 चिन्हित स्थानों पर होंगे सांस्कृतिक आयोजन, 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा जनजागरूकता अभियान सुश्री कौर 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगा ‘सेवा से संकल्प’ का संदेश,कटनी जिले के 35 चिन्हित स्थानों पर होंगे सांस्कृतिक आयोजन, 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा जनजागरूकता अभियान सुश्री कौर,

कलयुग की कलम कटनी ‘- सेवा से संकल्प अभियान’ के तहत कटनी जिले में जनजागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित 35 स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन तक सेवा, समर्पण और जनकल्याण से जुड़े संदेश प्रभावी एवं रोचक तरीके से पहुंचाए जाएंगे। प्रस्तुतियों के माध्यम से ‘नमो सेवा अनकही-कहानियां’ का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने अभियान की गतिविधियों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संप्रेषण नाट्य मंच के सचिव को पत्र जारी कर निर्धारित शर्तों के अनुरूप प्रस्तुतियों के आयोजन एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इन क्षेत्रों में होगी नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति

अभियान के तहत 23 सितंबर को नगर निगम क्षेत्र एवं कटनी ग्रामीण, 27 और 28 सितंबर को बड़वारा एवं ढीमरखेड़ा, 29 सितंबर को मुड़वारा, 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को बहोरीबंद एवं रीठी तथा 2 एवं 3 अक्टूबर को विजयराघवगढ़ क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन प्रस्तावित है।

इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण से जुड़े विषयों को सरल भाषा, अभिनय और मनोरंजक शैली में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक अभियान के संदेश से जुड़ सकें।

मनोरंजन के साथ जागरूकता का संदेश

नुक्कड़ नाटक लंबे समय से जनसंवाद और सामाजिक जागरूकता का प्रभावी माध्यम रहे हैं। कलाकारों द्वारा स्थानीय स्तर पर सीधे आमजन के बीच प्रस्तुतियां देकर महत्वपूर्ण संदेशों को सहज और प्रभावशाली तरीके से पहुंचाया जाएगा। इसका उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को अभियान की गतिविधियों से जोड़ते हुए सक्रिय जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना भी है।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर के निर्देशानुसार संबंधित क्षेत्रों में आयोजन की तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button