सिलौंडी में गूंजा बेटियों की सफलता का सम्मान, मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण का हुआ लाइव प्रसारण,12वीं की टॉपर श्रीम राय को मिली स्कूटी, छात्राओं ने उत्साह के साथ देखा मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण समारोह
कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिलौंडी में गूंजा बेटियों की सफलता का सम्मान, मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण का हुआ लाइव प्रसारण,12वीं की टॉपर श्रीम राय को मिली स्कूटी, छात्राओं ने उत्साह के साथ देखा मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण समारोह
कलयुग की कलम सिलौंडी– शासकीय कन्या हाई स्कूल सिलौंडी में मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण समारोह का लाइव प्रसारण छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक देखा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की कक्षा 12वीं की टॉपर श्रीम राय, पिता दिनेश्वर राय, सिलौंडी को शासन की योजना के तहत स्कूटी मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।
कार्यक्रम में सिलौंडी उपसरपंच राहुल राय एवं विद्यालय के प्राचार्य विशाल वरकड़े की मौजूदगी में छात्राओं और शिक्षकगण ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। स्कूटी प्राप्त करने वाली छात्रा श्रीम राय को उपस्थित लोगों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उपसरपंच राहुल राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, लगन और नियमित पढ़ाई के माध्यम से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आगामी 2027 की बोर्ड परीक्षा में भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर शासन की लैपटॉप एवं स्कूटी जैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए मेहनत करें।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल संयोजक धीरज जैन, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री की योजना से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने पर विद्यालय परिवार ने शासन की पहल की सराहना की।



