उमरिया पान को मिली बड़ी सौगात, अब बनेगा सर्वसुविधायुक्त न्यू बस स्टैंड,विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के प्रयास और मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया की पहल लाई रंग, 40 लाख की लागत से बम्हनी में बनेगा बस स्टैंड
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरिया पान को मिली बड़ी सौगात, अब बनेगा सर्वसुविधायुक्त न्यू बस स्टैंड,विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के प्रयास और मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया की पहल लाई रंग, 40 लाख की लागत से बम्हनी में बनेगा बस स्टैंड
कलयुग की कलम उमरिया पान – नगर परिषद उमरिया पान के नागरिकों और क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही न्यू बस स्टैंड की मांग को अब मंजूरी मिल गई है। बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के प्रयास, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया की पहल तथा वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों की लगातार मेहनत रंग लाई है। स्वीकृति के बाद अब जल्द ही उमरिया पान में सर्वसुविधायुक्त न्यू बस स्टैंड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 40 लाख रुपए की लागत से बम्हनी क्षेत्र में चिन्हित भूमि पर न्यू बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। प्रस्तावित बस स्टैंड को यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा, जिससे उमरिया पान से आवागमन करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
धूप-बारिश में बसों का इंतजार करने की परेशानी होगी दूर
वर्तमान में यात्रियों को बसों के इंतजार के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मी में तेज धूप और बारिश के मौसम में यात्रियों को खुले में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। बस स्टैंड के निर्माण के बाद यात्रियों को इन परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही यात्रियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी।
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
न्यू बस स्टैंड की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया सहित सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और इस मांग के लिए प्रयासरत लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नया बस स्टैंड उमरिया पान के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
बस स्टैंड का निर्माण पूर्ण होने के बाद उमरिया पान में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।



