प्रशासनमध्यप्रदेश

सिलौंडी बालिका छात्रावास में जिला पंचायत सीईओ का औचक निरीक्षण बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश, छात्राओं को प्रतियोगी एवं बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के दिए टिप्स

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिलौंडी बालिका छात्रावास में जिला पंचायत सीईओ का औचक निरीक्षण बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश, छात्राओं को प्रतियोगी एवं बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के दिए टिप्स

कलयुग की कलम कटनी सिलौंडी – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जिले में योजनाओं और व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का लगातार जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा क्षेत्र के सिलौंडी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने छात्रावास परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं, निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत भवनों तथा छात्राओं को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही अधूरे भवन निर्माण कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

छात्राओं से आत्मीय संवाद, पढ़ाई को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव

निरीक्षण के दौरान सुश्री कौर ने छात्राओं से आत्मीयता के साथ संवाद किया और उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारियों, आवासीय सुविधाओं तथा छात्रावास में उपलब्ध शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं की आवश्यकताओं को समझते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए वार्डन एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

डिजिटल एजुकेशन से तैयारी पर जोर

जिला पंचायत सीईओ ने छात्राओं को डिजिटल एजुकेशन का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर घबराने के बजाय विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर नियमित रूप से अध्ययन करना चाहिए।

उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “सफलता के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही दिशा में तैयारी जरूरी है। नियमित अध्ययन करने से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।” उन्होंने छात्राओं को प्रश्नों को समझकर उत्तर देने और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एस.एन. पांडे, डीपीसी प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button