प्रशासनमध्यप्रदेश

हरियाली का संदेश: व्यवहार न्यायालय ढीमरखेड़ा परिसर में हुआ पौधरोपण,न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने लगाए आम, अमरूद और जामुन के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

हरियाली का संदेश: व्यवहार न्यायालय ढीमरखेड़ा परिसर में हुआ पौधरोपण,न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने लगाए आम, अमरूद और जामुन के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को व्यवहार न्यायालय ढीमरखेड़ा परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने न्यायालय परिसर में विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया।

पौधरोपण अभियान के तहत परिसर में दो अमरूद, एक आम और दो जामुन के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों के नियमित संरक्षण और देखभाल पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि आने वाले समय में ये पौधे छायादार एवं फलदार वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम के दौरान नायब नाजिर शक्ति संजय सिंह, विधिक साक्षरता विभाग के कर्मचारी जय किशोर शुक्ला, निशांत पाण्डेय, अरुणेन्द्र परौहा, मनीष ज्योतिषी सहित न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम न्यायालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का भी एक सार्थक प्रयास रहा।

Related Articles

Back to top button