आस्थामध्यप्रदेश

गुरु भक्ति में उमड़ा आस्था का सागर: कृष्ण कृपा धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद,गुरु पूजन, आरती, भजन और विशाल महाप्रसाद के साथ भक्तिमय माहौल; जयघोषों से दिनभर गूंजता रहा आश्रम परिसर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

गुरु भक्ति में उमड़ा आस्था का सागर: कृष्ण कृपा धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद,गुरु पूजन, आरती, भजन और विशाल महाप्रसाद के साथ भक्तिमय माहौल; जयघोषों से दिनभर गूंजता रहा आश्रम परिसर

कलयुग की कलम स्लीमनाबाद – क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र कृष्ण कृपा धाम संत निकुंज आश्रम (भेड़ा, स्लीमनाबाद) में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कटनी सहित आसपास के जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने पूज्य गुरुदेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आश्रम में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में पुष्प अर्पित कर आरती उतारी तथा परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। पूरे आश्रम परिसर में “जय श्री कृष्ण” और गुरुदेव के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाप्रसाद (भंडारा) आयोजित किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने अनुशासित ढंग से पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम समिति एवं स्वयंसेवकों ने भोजन वितरण, दर्शन व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन कर श्रद्धालुओं की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर भजन-कीर्तन और सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर तक गुरु महिमा और भक्ति रस में सराबोर रहे। गुरु पूर्णिमा महोत्सव ने श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक एकता का संदेश देते हुए सभी श्रद्धालुओं के मन पर गहरी छाप छोड़ी।

Related Articles

Back to top button