डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों से राष्ट्र निर्माण का संकल्प: कटनी में भाजपा का भव्य जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न,125वीं जयंती वर्ष के ‘स्मरण पखवाड़ा’ के तहत जुटे हजारों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा का दिया गया संदेश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों से राष्ट्र निर्माण का संकल्प: कटनी में भाजपा का भव्य जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न,125वीं जयंती वर्ष के ‘स्मरण पखवाड़ा’ के तहत जुटे हजारों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा का दिया गया संदेश
कलयुग की कलम कटनी – भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘स्मरण पखवाड़ा’ के अंतर्गत कटनी में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वी. डी. शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संदेश दिया।
सम्मेलन में जिला प्रभारी सुजीत जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष पितांबर टोपनानी, पूर्व महापौर एवं मऊगंज प्रभारी शशांक श्रीवास्तव, श्री रामरतन पायल, श्री अशोक विश्वकर्मा, महामंत्री सुखदेव चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उमरियापान मंडल से मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश राजा चौरसिया, समाजसेवी राजेश व्यवहार, वैभव चौरसिया,अखिलेश नामदेव, दिनेश असाटी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी सम्मेलन में सहभागिता निभाई।
सम्मेलन के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, संगठन के विस्तार और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है तथा इसी के बल पर सेवा, सुशासन और विकास का संकल्प साकार होगा।



