ढीमरखेड़ा पुलिस का शिकंजा: 250 पाव अवैध शराब और बाइक समेत दो तस्कर दबोचे,एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी की टीम ने तस्करी के नेटवर्क पर कसा शिकंजा
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा पुलिस का शिकंजा: 250 पाव अवैध शराब और बाइक समेत दो तस्कर दबोचे,एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी की टीम ने तस्करी के नेटवर्क पर कसा शिकंजा
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 250 पाव अवैध शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा महिमा रघुवंशी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।
बाइक से हो रहा था अवैध शराब का परिवहन
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ऋतुराज सिंह (23 वर्ष), निवासी सिमरिया जिला पन्ना तथा निखिल सिंह, निवासी ग्राम धारी मजगामा जिला सतना शामिल हैं।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 250 पाव लाल मसाला एवं प्लेन शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया मामला
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक कमोड तथा आरक्षक देवेंद्र की सक्रियता और सतर्कता महत्वपूर्ण रही। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब और वाहन जब्त करने में सफलता मिली।



