प्रशासनमध्यप्रदेश

अवैध महुआ शराब पर ढीमरखेड़ा पुलिस का शिकंजा, हाथ भट्टी ध्वस्त कर 1 क्विंटल लाहन किया नष्ट,कचनारी में ताबड़तोड़ दबिश, 15 लीटर कच्ची शराब जब्त; अवैध कारोबारियों को पुलिस का कड़ा संदेश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अवैध महुआ शराब पर ढीमरखेड़ा पुलिस का शिकंजा, हाथ भट्टी ध्वस्त कर 1 क्विंटल लाहन किया नष्ट,कचनारी में ताबड़तोड़ दबिश, 15 लीटर कच्ची शराब जब्त; अवैध कारोबारियों को पुलिस का कड़ा संदेश

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जिले में अवैध शराब के निर्माण और विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कच्ची महुआ शराब बरामद करने के साथ ही मौके पर संचालित अवैध हाथ भट्टी को ध्वस्त कर भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट कराया।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कचनारी (सिलौड़ी) निवासी एक व्यक्ति अपने खेत में हाथ भट्टी के माध्यम से महुआ शराब बनाकर अवैध रूप से विक्रय कर रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी पुरन पिता शुक्रल सिंह (40 वर्ष) निवासी कचनारी (सिलौड़ी) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

खेत में चल रही हाथ भट्टी पर चला पुलिस का बुलडोजरनुमा एक्शन

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के खेत में संचालित अवैध हाथ भट्टी को पूरी तरह नष्ट कर दिया। शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं सामग्री को भी मौके पर नष्ट कराया गया। इसके अलावा लगभग एक क्विंटल महुआ लाहन को भी नष्ट कर अवैध शराब निर्माण की पूरी प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई।

अवैध कारोबारियों को सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई से ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों को स्पष्ट संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह एवं आरक्षक गंधर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button