प्रशासनमध्यप्रदेश

ढीमरखेड़ा जनसेवा की मिसाल बने अभिषेक चौबे, विदाई समारोह में छलके सम्मान के भाव नवागत थानापभारी महिमा रघुवंशी का किया आत्मीय स्वागत,जनता के दिलों में खास पहचान बनाने वाले थाना प्रभारी श्री चौबे विजयराघवगढ़ के लिए हुए रवाना, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान और स्नेह

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा जनसेवा की मिसाल बने अभिषेक चौबे, विदाई समारोह में छलके सम्मान के भाव नवागत थानापभारी महिमा रघुवंशी का किया आत्मीय स्वागत,जनता के दिलों में खास पहचान बनाने वाले थाना प्रभारी श्री चौबे विजयराघवगढ़ के लिए हुए रवाना, विदाई समारोह में उमड़ा सम्मान और स्नेह

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – थाना ढीमरखेड़ा में पदस्थ रहे थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के विजयराघवगढ़ स्थानांतरण पर एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकार, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं नवागत थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी का भी सभी उपस्थितजनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कुछ अधिकारी अपने पद और जिम्मेदारियों के कारण पहचाने जाते हैं, जबकि कुछ अपने व्यवहार, कार्यशैली और जनसरोकारों के कारण लोगों के दिलों में स्थायी स्थान बना लेते हैं। अभिषेक चौबे ऐसे ही अधिकारियों में शामिल रहे, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ आमजन से आत्मीय संबंध स्थापित किए।

वक्ताओं ने कहा कि श्री चौबे ने अपराध नियंत्रण, सामाजिक समन्वय, जनजागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी संवेदनशील कार्यप्रणाली और सहज उपलब्धता के कारण क्षेत्र की जनता उन्हें एक अधिकारी से बढ़कर परिवार के सदस्य की तरह मानने लगी थी। यही वजह रही कि उनके स्थानांतरण की खबर से क्षेत्र में भावुकता का माहौल देखने को मिला।

सम्मान के साथ दी गई विदाई

विदाई समारोह के दौरान पत्रकारों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अभिषेक चौबे को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं विजयराघवगढ़ में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

“ढीमरखेड़ा का स्नेह जीवनभर याद रहेगा”

अपने संबोधन में अभिषेक चौबे ने कहा कि ढीमरखेड़ा में उन्हें जो प्यार, सहयोग और सम्मान मिला है, वह उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों तथा पुलिस विभाग के सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां बिताया गया समय हमेशा उनकी स्मृतियों में बना रहेगा।

नवागत थाना प्रभारी का हुआ स्वागत

कार्यक्रम में नवागत थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी का भी सभी साथियों एवं उपस्थितजनों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वक्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और जनसंपर्क की परंपरा मजबूत होगी।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सिलौड़ी चौकी प्रभारी अनिल पाण्डेय, अटल बिहारी बाजपेयी, राजेश प्यासी, राकेश यादव, अंकित झारिया, प्रदीप चौरसिया, प्रशांत मिश्रा, जयप्रकाश शुक्ला, रितेश त्रिपाठी, पंकज तिवारी, अनूप दुबे, राहुल पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, ओमकार शर्मा, लूनेश्वर पुरी, सुखचैन पटेल, अतुल शर्मा, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भावनाओं से भरा रहा समारोह

सम्मान, आत्मीयता और शुभकामनाओं के माहौल में आयोजित यह समारोह केवल एक प्रशासनिक विदाई नहीं, बल्कि जनता और एक लोकप्रिय पुलिस अधिकारी के बीच बने विश्वास, सहयोग और आत्मीय रिश्तों का प्रतीक बन गया। उपस्थित लोगों ने अभिषेक चौबे को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी तथा नवागत थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी का स्वागत कर नई शुरुआत का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button