एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

गांव-गांव पहुंच रही आईटीआई की दस्तक: उमरिया पान समेत ग्रामीण अंचलों में युवाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान तेज,आईटीआई प्रवेश 2026-27 के लिए जागरूकता अभियान जारी, मौके पर हुआ ऑनलाइन पंजीयन और चॉइस फिलिंग

कलयुग की कलम से राकेश यादव

गांव-गांव पहुंच रही आईटीआई की दस्तक: उमरिया पान समेत ग्रामीण अंचलों में युवाओं को रोजगार से जोड़ने का अभियान तेज,आईटीआई प्रवेश 2026-27 के लिए जागरूकता अभियान जारी, मौके पर हुआ ऑनलाइन पंजीयन और चॉइस फिलिंग

कलयुग की कलम उमरिया पान – ग्रामीण युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा द्वारा प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए व्यापक जनजागरण अभियान संचालित किया जा रहा है। कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में गांव-गांव पहुंचकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को आईटीआई पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है।

संचालक, कौशल विकास संचालनालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार तथा नोडल प्राचार्य श्री देवेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित अभियान के तहत शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा के प्राचार्य श्री संत सिंह एवं प्रशिक्षक श्री अनिल तिवारी की टीम ने उमरिया पान, इटवा, इटवा टोला, बार, बरेली टोला, मिनी टोला और भानपुरा क्रमांक-13 सहित विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को आईटीआई में संचालित विभिन्न ट्रेडों, प्रवेश प्रक्रिया, प्रशिक्षण सुविधाओं, स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने अभिभावकों को भी तकनीकी शिक्षा के महत्व से अवगत कराया तथा युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रचार-प्रसार कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में आईटीआई प्रवेश को लेकर उत्साह देखने को मिला। कई विद्यार्थियों ने मौके पर ही प्रवेश प्रक्रिया में रुचि दिखाई, जिसके परिणामस्वरूप 10 विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग भी कराई गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती अंजना पटेल तथा कार्यकर्ता श्रीमती किरण मिश्रा, श्रीमती इंद्रा गर्ग, श्रीमती संजनी को और श्रीमती दुर्गा उपाध्याय का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। संस्था ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

संस्था द्वारा बताया गया है कि आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा ने बताया कि यह जागरूकता अभियान 30 जून तक लगातार जारी रहेगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास से जोड़कर उनके लिए रोजगार के नए अवसर सुनिश्चित किए जा सकें।

Related Articles

Back to top button