एक्सक्लूसिव खबरेंमध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प,मासिक बैठक के बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हुआ सामूहिक वृक्षारोपण गोपालपुर में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे, संगठन मजबूती और जनसेवा पर हुआ मंथन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प,मासिक बैठक के बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हुआ सामूहिक वृक्षारोपण गोपालपुर में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे, संगठन मजबूती और जनसेवा पर हुआ मंथन

कलयुग की कलम सिलौंडी – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोपालपुर में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक के उपरांत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।

इस अवसर पर पंचायत भवन गोपालपुर एवं पीएम श्री हाई स्कूल परिसर में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में भाजपा सिलौंडी मंडल प्रभारी विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी तथा संतू असाठी ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया।

इससे पूर्व आयोजित भाजपा मंडल की मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों एवं आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मंडल प्रभारी विजय दुबे ने कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसेवा में सक्रिय रहने का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करें। वहीं मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने संगठन की शक्ति, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष सीमा भरत शुक्ला, सोनू दुबे, अरविंद तिवारी, विनोद राय, सरपंच साकेत लोनी, सदन तिवारी, नरेंद्र दहिया, अन्नू पाल, सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण तिवारी, नारायण सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्रा, नरेंद्र पाल, कमल बर्मन, अमरेश राय, संतोष वंशकार, राजेंद्र, प्रदीप, संतोष, मुकेश, राकेश, विजय, वीरेंद्र, शिवदास सूर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button