प्रशासनमध्यप्रदेश

न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने ढीमरखेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण,बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वच्छता व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अंग्रेजी ज्ञान भी परखा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

न्यायाधीश पूर्वी तिवारी ने ढीमरखेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण,बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वच्छता व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अंग्रेजी ज्ञान भी परखा

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में न्यायिक अधिकारी श्रीमती पूर्वी तिवारी ने ढीमरखेड़ा स्थित आंगनवाड़ी प्ले स्कूल का औचक निरीक्षण कर बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वच्छता व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती तिवारी ने बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, रसोईघर की साफ-सफाई तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपस्थित बच्चों से अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर पूछे और पालतू एवं जंगली जानवरों के नाम अंग्रेजी में बताने को कहा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर देकर अपनी शैक्षणिक तैयारी, प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट परिचय दिया।

न्यायिक अधिकारी ने आंगनवाड़ी सहायिका को भोजन निर्माण एवं वितरण के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, बच्चों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नायब नाजिर श्री शक्ति संजय सिंह, विधिक साक्षरता विभाग के कर्मचारी श्री जय किशोर शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

श्रीमती पूर्वी तिवारी की संवेदनशील कार्यशैली और बच्चों के भविष्य के प्रति उनकी सजगता ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया। शिक्षा, पोषण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उनकी गंभीरता यह दर्शाती है कि न्यायपालिका केवल न्याय देने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस निरीक्षण का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वच्छ वातावरण और बेहतर प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना था। न्यायिक अधिकारी की सक्रियता से आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार और बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक संदेश गया है।

Related Articles

Back to top button