मध्यप्रदेश

एमपी के उमरिया जिले में बेखौफ रेत मफिया का दुस्साहस, कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम को घेरा

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

उमरिया- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया वन विभाग के कुछ लालची अधिकारियों के संरक्षण में रेत चोरों के हौसले तब लगातार बेलगाम होने लगे जब विभाग के ऊपर के आदेश पर कार्रवाई शुरू हुई। सोमवार को जब फॉरेस्ट टीम गांव पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त करने की कोशिश की तो रेत चोरों ने फारेस्ट टीम को घेर लिया। हालांकि कोई घटना नहीं हुई। इस कार्रवाई में रेंजर नीलेश द्विवेदी सहित विभागीय वन टीम मौजूद रही। फारेस्ट टीम ने माफिया का एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और उसे चंदिया में रखा गया है।

वन टीम को रेत चोरों ने घेरा

सोमवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। रविवार को जब रेत चोरों ने विभाग की नाक काट दी तो मजबूरन मामले की कार्रवाई के लिए फॉरेस्ट विभाग की टीम चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया अखडार पहुंची। इस दौरान स्थानीय रेत चोरों और उनके समर्थकों ने सोमवार की दोपहर टीम को घेर लिया। अचानक बने इस माहौल से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि वन टीम को कार्रवाई करने में भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि सलैया बीट में गश्ती के दौरान वनरक्षक रामशंकर चर्मकार ने तीन ट्रैक्टरों में अवैध रेत लोड होते पकड़ा था। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान रेत चोरों ने वनरक्षक को जातिसूचक गालियां दीं, धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए। इस मामले में बीएनएस की धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत माफियाओं पर अपराध दर्ज किया गया है।

सक्रिय रेत चोरों के गिरोह पर कोई भय नहीं

ऐसी दुस्साहसिक घटना ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में सक्रिय रेत चोरों के गिरोह पर कोई भय नहीं है। दरअसल यह भय अधिकारियों ने रेत चोरों से हाथ मिलाकर खुद ही खत्म किया था। यही कारण है कि रेत चोर कार्रवाई को खुली चुनौती दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button