मध्यप्रदेश

एमपी के जबलपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा असर, हाईकोर्ट जज साइकिल चलाकर पहुंचे कोर्ट

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे। उन्होंने जबलपुर सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास से करीब 3 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया और पेट्रोल-डीजल की बचत का संदेश दिया।

इस दौरान एक कोर्ट कर्मचारी भी उनके साथ जरूरी सामान लेकर साइकिल से चला। जस्टिस बंसल ने कहा कि जहां तक संभव हो लोगों को साइकिल का उपयोग कर ईंधन की बचत करनी चाहिए। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा से मिली प्रेरणा भी बताया।

Related Articles

Back to top button