प्रशासनमध्यप्रदेश

मिलावटखोरों पर कलेक्टर श्री तिवारी का सख्त प्रहार: खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी मिली तो होगी एफआईआर,खाद वितरण में लापरवाही, आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति और पैक्स सदस्यता अभियान पर भी दिए कड़े निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मिलावटखोरों पर कलेक्टर श्री तिवारी का सख्त प्रहार: खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी मिली तो होगी एफआईआर,खाद वितरण में लापरवाही, आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति और पैक्स सदस्यता अभियान पर भी दिए कड़े निर्देश

कलयुग की कलम कटनी – जिला प्रशासन ने मिलावटी और अशुद्ध खाद्य पदार्थ बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में चिप्स, मसाले, ब्रेड सहित अन्य खाद्य पदार्थों का निर्माण करने वाली इकाइयों का औचक निरीक्षण किया जाए। जांच में मिलावट, अशुद्धता या खराब गुणवत्ता पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए।

बैठक में हरसिमरनप्रीत कौर, तपस्या परिहार, नीलांबर मिश्रा तथा श्लोक वाइकर उपस्थित रहे।

ई-विकास से खाद वितरण नहीं किया तो होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को निर्देश दिए कि जो समिति प्रबंधक ई-विकास प्रणाली के माध्यम किसानोंनों को खाद वितरित नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि खाद वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अभियान में गति लाने के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ शीघ्र मिल सके।

गेहूं उपार्जन केंद्रों पर चलेंगे सदस्यता शिविर

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) की सदस्यता बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गेहूं उपार्जन केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर किसानों को सदस्य बनाया जाए। इस अभियान की निगरानी के लिए को-ऑपरेटिव बैंक की नोडल अधिकारी जयति बिलथरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

15 मई तक चलने वाले इस अभियान के तहत पात्र गैर-सदस्य किसानों को पैक्स से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें सहकारी ऋण, कृषि सेवाएं और अन्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

Related Articles

Back to top button