प्रशासनमध्यप्रदेश

गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत: अब सिलौंडी क्षेत्र में मिलेगा यूरिया और डीएपी,जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय के प्रयास रंग लाए, किसानों ने किया भव्य स्वागत

कलयुग की कलम से राकेश यादव

गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत: अब सिलौंडी क्षेत्र में मिलेगा यूरिया और डीएपी,जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय के प्रयास रंग लाए, किसानों ने किया भव्य स्वागत

कलयुग की कलम सिलौंडी – लंबे समय से खाद की कमी से जूझ रहे सिलौंडी क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब गन्ना उत्पादक किसानों को भी यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाएगी। जिला पंचायत सदस्य एवं सहकारिता विभाग की सभापति कविता पंकज राय के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण निर्णय संभव हो सका है।

क्षेत्र के किसानों ने बताया कि गन्ने की फसल के लिए आवश्यक खाद नहीं मिलने से उत्पादन प्रभावित हो रहा था। किसानों ने अपनी समस्या कविता पंकज राय के समक्ष रखी। इसके बाद उन्होंने भोपाल स्तर पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर गन्ना किसानों की समस्या के समाधान के लिए पहल की।

प्रयासों के परिणामस्वरूप अब गन्ना किसानों को भी सहकारी समितियों के माध्यम से यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे खेती की लागत कम होगी, उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। आभार व्यक्त करने के लिए किसानों ने सिलौंडी में कविता पंकज राय का भव्य स्वागत कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

किसानों ने कहा कि यह निर्णय गन्ना उत्पादकों के लिए बड़ी सौगात है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार होगा।

इस अवसर पर संतोष कुमार, कमलेश हल्दकार, रवि हल्दकार, अरविंद राय, रामनरेश, प्रदीप हल्दकार, परमानंद हल्दकार, प्रह्लाद सेन, आनंदीलाल हल्दकार, गोकुल हल्दकार, पंकज हल्दकार, वीरेंद्र कोल सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button