भाजपा ने घोषित किए मंडल प्रभारी,संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने 26 मंडलों में नई जिम्मेदारियां तय, पार्टी का उद्देश्य मंडल प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना
कलयुग की कलम से राकेश यादव

भाजपा ने घोषित किए मंडल प्रभारी,संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने 26 मंडलों में नई जिम्मेदारियां तय, पार्टी का उद्देश्य मंडल प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना
कल की कलम उमरिया पान– भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से कटनी जिले के विभिन्न मंडलों के लिए संगठनात्मक मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ‘टंडन’ द्वारा जारी आदेश में जिले के 26 मंडलों के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के निर्देश तथा संभाग प्रभारी श्री राहुल कोठारी एवं जिला संगठन प्रभारी श्री सुजीत जैन की सहमति से की गई हैं। संगठन का उद्देश्य मंडल स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और सक्रिय बनाना तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करना बताया गया है।
घोषित मंडल प्रभारियों में बड़वारा मंडल के लिए विजय गुप्ता, देवरी हटाई के लिए रवि खरे, विलायतकलां के लिए प्रशांत राय, ढीमरखेड़ा के लिए राजेश ब्यौहार एवं गोविंद सिंह, पान उमरिया के लिए सुरेश राय, सिलौंडी के लिए विजय दुबे तथा कैमोर मंडल के लिए उदयराज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार कांटी मंडल में मृदुल द्विवेदी, विजयराघवगढ़ में सुरेश सोनी एवं सुनीता दाहिया, सिंगनौड़ी में राजेश पटेल, बरही में मनीषदेव मिश्रा, पिपरिया कलां में जयवंत सिंह, खितौली में सतीश तिवारी और मुड़वारा में अंकिता तिवारी को प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा पंडित दीनदयाल मंडल में वागीश आनंद, न्यू कटनी में सुखदेव चौधरी, माधवनगर में मनीष दुबे, कटनी ग्रामीण में रणवीर कर्ण, निवार में रामू साहू, रीठी में आशीष गुप्ता ‘बाबा’, देवगांव में संदीप दुबे, बिलहरी में अजय मिश्रा ‘पप्पू’, स्लीमनाबाद में सुनील उपाध्याय तथा बहोरीबंद मंडल में चेतन हिंदुजा एवं सतीश नायक को जिम्मेदारी दी गई है। बाकल मंडल में ललित जायसवाल और कुआ मंडल में कमलेश सेन को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा संगठन की ओर से जारी इस सूची के बाद जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि नए मंडल प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएंगे।



