पानी की हर बूंद अब बनेगी ताकत: इमलिया में ‘पानी चौपाल’ से किसानों को मिली नई दिशा
कलयुग की कलम से राकेश यादव

पानी की हर बूंद अब बनेगी ताकत: इमलिया में ‘पानी चौपाल’ से किसानों को मिली नई दिशा
कलयुग की कलम उमरिया पान– जल संरक्षण और खेती में पानी के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत विकासखंड ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत इमलिया में उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रभावी पानी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी देखने को मिली।
मुख्य बिंदु:
▪️ 43 किसानों को क्लस्टर आधारित खेती की दी गई विस्तृत जानकारी
▪️ ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई तकनीकों पर किया गया मार्गदर्शन
▪️ सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से स्वरोजगार के अवसर बताए गए
▪️ सब्जी, पुष्प, मसाला एवं फल उद्यान विस्तार पर जोर
चौपाल के दौरान अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों से जोड़ते हुए जल की बचत और उत्पादन बढ़ाने के उपाय समझाए। कार्यक्रम में मौके पर ही फल उद्यान एवं पीडीएमसी योजना के तहत लाभ लेने के इच्छुक किसानों का चयन भी किया गया।
कार्रवाई और उपलब्धि:
उद्यानिकी विभाग ने 32 किसानों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका पोर्टल पर पंजीयन भी पूरा किया, जिससे उन्हें योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सकेगा,यह पानी चौपाल न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रही, बल्कि किसानों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का मजबूत माध्यम भी



