प्रशासनमध्यप्रदेश

जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक लिए ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका कलेक्टर को भेंट, कलेक्टर श्री तिवारी ने की सराहना

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक लिए ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका कलेक्टर को भेंट, कलेक्टर श्री तिवारी ने की सराहना

कलयुग की कलम कटनी बताइए – जिले में शासकीय योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत मंगलवार को जिला जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका एवं ‘मध्यप्रदेश संदेश’ का नवीन अंक भेंट किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री तिवारी ने पुस्तिका का अवलोकन करते हुए कहा कि इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित एवं उपयोगी संकलन किया गया है, जो आम नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उल्लेखनीय है कि ‘नई राहें नये अवसर’ और ‘मध्यप्रदेश संदेश’ राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सामग्री हैं, जिनका उद्देश्य आमजन को शासकीय योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यक्रमों की सरल, सुलभ एवं व्यापक जानकारी प्रदान करना है।

मुख्य बिंदु:

कलेक्टर को जनसंपर्क विभाग की पुस्तिका भेंट योजनाओं के संकलन को बताया उपयोगी व जनहितकारी आमजन तक जानकारी पहुंचाने में प्रकाशनों की अहम भूमिका

Related Articles

Back to top button