ढीमरखेड़ा जनपद में वित्तीय अनियमितताओं पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने 7 ग्राम पंचायतों की वन-टू-वन की सुनवाई
कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा जनपद में वित्तीय अनियमितताओं पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने 7 ग्राम पंचायतों की वन-टू-वन की सुनवाई
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जिले में आर्थिक गड़बड़ियों और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में जिला पंचायत प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शुक्रवार को तीन प्रकरणों में सात ग्राम पंचायतों की वन-टू-वन सुनवाई की।
मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत हुई इस सुनवाई में जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत हीरापुर कोड़ियां, जनपद पंचायत बड़वारा की बनगवा तथा ढीमरखेड़ा जनपद की सनकुई, खमतरा, इमलिया, लालपुर और बरही ग्राम पंचायतों के प्रकरण शामिल रहे।
सुनवाई के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री सहित वर्तमान पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सीईओ सुश्री कौर ने सभी पक्षों को गंभीरता से सुनते हुए प्रस्तुत दस्तावेजों और प्रतिवाद का गहन परीक्षण किया।
पूरी प्रक्रिया के दौरान रीडर शाखा के प्रभारी अधिकारी पंकज नामदेव भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में जवाबदेही तय कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



