प्रशासनमध्यप्रदेश

भीषण गर्मी का असर: स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर श्री तिवारी का बड़ा फैसला

कलयुग की कलम से राकेश यादव

भीषण गर्मी का असर: स्कूलों का समय बदला, कलेक्टर श्री तिवारी का बड़ा फैसला

कलयुग की कलम कटनी – जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अहम आदेश जारी किया है।

नया समय लागू

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं CBSE विद्यालयों में नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगी।

आदेश की अवधि

यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होकर 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी।

 स्टाफ के लिए निर्देश

विद्यालयों का शैक्षणिक स्टाफ निर्धारित समय पर उपस्थित रहेगा, जिससे अन्य प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

 परीक्षा व मूल्यांकन

परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित होंगी तथा मूल्यांकन कार्य भी तय समय पर जारी रहेंगे।

 सख्त पालन के निर्देश

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थियों को राहत प्रदान करना और उनकी पढ़ाई को प्रभावित होने से बचाना।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी का यह निर्णय विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे गर्मी के इस दौर में उन्हें सुरक्षित माहौल में शिक्षा मिल सके।

Related Articles

Back to top button