नारी सशक्तिकरण की गूंज: ढीमरखेड़ा कॉलेज में “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा के तहत जागरूकता व्याख्यान आयोजित
कलयुग की कलम से राकेश यादव

नारी सशक्तिकरण की गूंज: ढीमरखेड़ा कॉलेज में “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा के तहत जागरूकता व्याख्यान आयोजित
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में 17 अप्रैल 2026 को “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा के अंतर्गत एक प्रभावशाली व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के निर्देशन में सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय महाविद्यालय सिहोरा, जिला जबलपुर से पधारीं डॉ. मीनाक्षी सौभरी ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं।
मुख्य बिंदु:
महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान पर दिया गया जोर समाज में समानता और जागरूकता बढ़ाने का संदेश विद्यार्थियों ने लिया सम्मान और समान व्यवहार का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने “नारी शक्ति वंदन” अभियान को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। इस अवसर पर डॉ. राजाराम सिंह, डॉ. मनीषा व्यास, डॉ. श्वेता सिंह बघेल, डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी, डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी, डॉ. हर्षित द्विवेदी, श्री युवराज कुमार तिवारी एवं श्री जवाहर लाल चौधरी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता का भाव रखने का संकल्प लिया। अंत में डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किया गया।



