प्रशासनमध्यप्रदेश

अवैध बोरिंग पर बड़ा एक्शन: ढीमरखेड़ा में पुलिस की दबिश, 2 मशीनें जब्त… चालक गिरफ्तार

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अवैध बोरिंग पर बड़ा एक्शन: ढीमरखेड़ा में पुलिस की दबिश, 2 मशीनें जब्त… चालक गिरफ्तार

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जिले में प्रतिबंध के बावजूद अवैध बोरिंग कराने वालों पर अब प्रशासन का डंडा तेज हो गया है। थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने ग्राम इटोली में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रही बोरिंग मशीनों पर छापा मारकर दो भारी वाहनों को जब्त कर लिया, जबकि दोनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम इटौली में शासन के आदेशों की खुलेआम अनदेखी कर अवैध बोरिंग का कार्य जारी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया।

मौके से पकड़ी गईं दो बोरिंग मशीनें

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो ट्रकों में लगी बोरिंग मशीनें जब्त कीं—TN 28 BA 8293 – चालक: मणि के.के.TN 28 BA 8300 – चालक: रघुनाथ तिवारी जांच के दौरान दोनों चालकों के पास बोरिंग के लिए कोई वैध अनुमति दस्तावेज नहीं मिले।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने कलेक्टर के आदेश की अवहेलना और अवैध बोरिंग करने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है—भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 223, 3(5)पेयजल संरक्षण अधिनियम 1986: धारा 6, 9

 प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने वालों में हड़कंप

जिले में भूजल संरक्षण को लेकर कलेक्टर द्वारा पहले ही सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब लगातार कार्रवाई हो रही है। इस ताबड़तोड़ एक्शन के बाद अवैध बोरिंग कराने वालों में हड़कंप मच गया है।संकेत साफ है—बिना अनुमति बोरिंग कराने वालों पर अब सीधे कार्रवाई होगी, कोई भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

Related Articles

Back to top button