Blogमध्यप्रदेश

MP Board Result 2026 Date OUT: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अप्रैल को 11 बजे घोषित करेंगे माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम…

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 15 अप्रैल बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 2026 घोषित किए जाएंगे। 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री आवास स्थित समत्व सभागृह में सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित करेंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (HSSC) और हाईस्कूल सर्टिफिकेट (HSC) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा करेंगे। इस दौरान 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले कुल स्टूडेंट्स की संख्या, 10वीं में पास हुए छात्र और छात्राओं की संख्या, 12वीं में पास हुए छात्र और छात्राओं की संख्या, 10वीं के टॉपर, 12वीं के टॉपर समेत पास होने वाले टॉपर्स के प्रतिशत और नाम की घोषणा की जा सकती है।

कहां से चेक कर सकते हैं 10वीं-12वीं रिजल्ट?

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट घोषित करने के बाद स्टूडेंट्स ऑनलाइन तरीके को अपनाकर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स- mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button