Blogमध्यप्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में लापरवाही पर कटनी जिला पंचायत सीईओ ने प्रत्येक जनपद से पांच-पांच ग्राम पंचायतों को जारी किए शोकाज नोटिस, जिले की 30 ग्राम पंचायतों के संबंधित उपयंत्रियों, सचिव और जीआरएस से 3 दिन में मांगा जवाब

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के दायित्व निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने प्रत्येक जनपद पंचायत की 5-5 ग्राम पंचायतों के संबंधित उपयंत्री,सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर कार्यों में प्रगति लाते हुए तीन दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर तथ्यात्मक जवाब मांगा है। तीन दिन के अंदर तथ्यात्मक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सर्व संबंधितों पर एक पक्षीय कार्रवाई होगी।

एस.सी.एन. की वजह

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सर्व संबंधितों के प्रभार की ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्य के अनुपात में कार्य पूर्णता/ प्रगति की स्थिति बार-बार निर्देश देने के बाद भी संतोष जनक नहीं है। इनके द्वारा सौंपे गए दायित्वों में रुचि नहीं लेना, पदीय कर्तव्यों के विपरीत शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरती गई।

इन ग्राम पंचायतों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी हुए

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत कांटी, देवसरी इंदौर, घुन्नौर के सचिव /ग्राम रोजगार सहायक और उपयंत्री क्रमशः सर्व श्री सुनील चौधरी, विजय पटेल विशंभर सिंह,आलोक पटेल, कुटेश्वर , इटौरा से विद्या प्रसाद साहू ज्ञानेंद्र शर्मा और पंचम लाल रैदास जनपद से पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत सरस्वाही, बम्हनी, कछारगांव छोटा से राजपाल महोबिया, प्रमिला वाजपेई, बालकिशन कटारे और मनीष हल्दकार, बरोदा और लालपुर से प्रकाश सेन , शैलेंद्र बागरी ,अनिल जाटव जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत मझगवा फाटक, घघरी खुर्द, हरदुआ, झलवारा घघरी कला से खुशी पांडे, रामनरेश भूमिया, प्रियंक राय, नागेंद्र पटेल शिवप्रसाद पटेल और आरती पाल, जनपद पंचायत बहोरीबंद में ग्राम पंचायत पटोरी, सलैया कुआं, हथियागढ़ से सुशील कुमार पटेल, पंकज तिवारी, गणेश राय और सुशील साहू , बंधी धूरी से रामसहाय चक्रवर्ती और नीरज तंतुवाय, बहोरीबंद से विश्वनाथ श्रीवास और शाहिद सुल्तान, जनपद पंचायत रीठी से ग्राम पंचायत हरद्वारा, कठौतिया, नयाखेड़ा, करहिया ,धनिया से संदीप कुमार राय, राजेश कुमार पटेल, प्रकाश आदिवासी, शिवदयाल पटेल, उत्तम सिंह और चंदन सिंह अठया , इसी प्रकार जनपद पंचायत बड़वारा से कुआं, नदावन, बुजबुजा से उमाशंकर साकेत, अतुल त्रिपाठी, नीतू सिंह और विनय सिंह गहरवार, पनसोखर और बंदरी से विनय सिंह सोलंकी,प्रकाश यादव और पूजा नागर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर समक्ष में उपस्थित होकर तीन दिवस में समाधान कारक जवाब मांगा है। इन कारणों से अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने का उल्लेख है।

Related Articles

Back to top button