प्रशासनमध्यप्रदेश

सगवा-खमरिया बागरी के युवाओं का कमाल: 6 होनहारों का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सगवा-खमरिया बागरी के युवाओं का कमाल: 6 होनहारों का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर 

कलयुग की कलम सिलौंडी – क्षेत्र के छोटे से गांव सगवा और खमरिया बागरी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सगवा से 5 और खमरिया बागरी से 1 युवक का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन होने से पूरे सिलौंडी क्षेत्र में गौरव और उत्साह का माहौल है। इन युवाओं की सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है।

सगवा गांव से चयनित युवाओं में हरवेंद्र सिंह बागरी (पिता लखन बागरी), वीरेंद्र सिंह बागरी (पिता लखन सिंह बागरी), हितेंद्र सिंह बागरी (पिता रविंद्र सिंह बागरी), यशोदानंदन बागरी (पिता चंदूलाल बागरी) और नितिन सिंह बागरी (पिता कमल सिंह बागरी) शामिल हैं। वहीं खमरिया बागरी से उपेंद्र सिंह बागरी (पिता सुशील सिंह बागरी) ने सफलता हासिल की है।

स्थानीय सरपंच अनिल सिंह बागरी ने बताया कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। यहां के युवा लगातार सेना और पुलिस जैसी सेवाओं में चयनित होकर क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं।

इन सभी चयनित युवाओं को क्षेत्रीय सांसद हिमाद्री सिंह, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, सरपंच मीना मोहन बागरी, कपिल बागरी, गगन यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि छोटे गांवों में भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं, बस जरूरत है मेहनत, लगन और जुनून की।

Related Articles

Back to top button