Blog

6 मार्च ‘संकल्‍प से समाधान’ अभियान के तहत कैमोर, बरही, विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद में शिविरों का आयोजन

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोट..

कटनी- कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर ‘संकल्‍प से समाधान’ अभियान के तहत शुक्रवार 6 मार्च को कैमोर, बरही, विजयराघवगढ़ और बहोरीबंद में शिविर का आयोजन किया गया है। इन शिविरों में प्राप्‍त आवेदनों का निराकरण कर पात्रों को शासकीय योजना एवं कार्यक्रमों में लाभान्वित कराया जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 6 मार्च को कैमोर नगर परिषद के वार्ड नं 13 लोहिया नगर वार्ड, वार्ड नं 14 चन्‍द्रशेखर आजाद वार्ड, वार्ड नं 15 डॉ अम्‍बेडकर वार्ड के लोगों के लिए शासकीय माध्‍यमिक शाला अमरियापार कैमोर में शिविर का आयोजन किया गया है। जबकि विजयराघवगढ़ नगर परिषद के वार्ड नं 13 मौलाना आजाद वार्ड, वार्ड नं 14 जवाहरलाल नेहरू वार्ड, वार्ड नं 15 शारदा देवी वार्ड के लोगों के लिए जायसवाल आटा चक्‍की के पास शिविर का आयोजन किया गया है।

इसी दिन नगर परिषद बरही के वार्ड नं 12 स्‍वामी विवेकानंद वार्ड, वार्ड नं 13 विजयनाथ वार्ड, वार्ड नं 14 शिवाजी वार्ड, वार्ड नं 15 राजीव गांधी वार्ड के लोगों के लिए दुर्गा मंदिर के पास छिन्दिया टोला बरही में शिविर का आयोजन किया गया है। इसके अलावा विकासखंड बहोरीबंद में ग्राम अमगवां, कूडा, मर्दगढ़, चान्‍दखेडा, तमुरिया, तिगवॉ, दिहुन्‍टा, पथराड़़ी पिपरिया, पाकर, बहोरीबंद, मोहनिया, रामपाटन, सुपेली, सिन्‍दुरसी ग्राम के लोगों के लिए ग्राम पंचायत भवन बहोरीबंद में शिविर का आयोजन किया गया है।

इसके अलावा विकासखंड विजयराघवगढ़ में ग्राम उरदानी, कुदरेही, खिरवा, गोहावल, चपना, डीघी, देवराखुर्द, पथरहटा, सिघनपुरा, सिजगौंड़ी, सिंझहरा, हथेड़ा, हन्‍तला ग्राम के लोगों के लिए ग्राम पंचायत गोहावल में शिविर का आयोजन किया गया है।

Related Articles

Back to top button