प्रशासनमध्यप्रदेश

स्वरोजगार से समृद्धि की राह: लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के सख्त निर्देश,श्री तिवारी 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

स्वरोजगार से समृद्धि की राह: लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के सख्त निर्देश,श्री तिवारी 

कलयुग की कलम कटनी -जिले में स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विभागवार निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे स्वरोजगार आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा माध्यम हैं, इसलिए स्वीकृत प्रकरणों में बैंकों से समन्वय कर शीघ्र ऋण वितरण कराया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।

शिक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

कलेक्टर ने आगामी शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि शाला जाने योग्य प्रत्येक बच्चे का प्रवेश सुनिश्चित किया जाए तथा नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का समय पर वितरण हो। उन्होंने 8 मार्च तक सभी स्कूलों में बालिका शौचालय निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जर्जर स्कूल भवनों में कक्षाएं संचालित न करने और वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने को कहा।

जल जीवन मिशन और ग्राम विकास

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया गया कि पूर्ण हो चुकी नल-जल योजनाओं का ग्राम पंचायतों को हस्तांतरण शीघ्र कराया जाए। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी को वृंदावन ग्राम योजना के तहत गांवों का चयन करने के निर्देश दिए गए।

बाल विकास और आंगनबाड़ी प्रवेश

कलेक्टर ने 6 वर्ष तक के बच्चों के मानसिक विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग को समन्वित प्रयास करने को कहा। विशेष रूप से 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कृषि वर्ष 2026: नवाचार और किसान लाभ पर फोकस

वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाए जाने के परिप्रेक्ष्य में कृषि नवाचारों को बढ़ावा देने तथा प्रधानमंत्री किसान सूर्य मित्र योजना के तहत चिन्हित किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Back to top button