कटनी आगमन पर प्रभारी मंत्री का सर्किट हाउस में स्वागत कलेक्टर आशीष तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय अभिनंदन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

कटनी आगमन पर प्रभारी मंत्री का सर्किट हाउस में स्वागत कलेक्टर आशीष तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय अभिनंदन
कलयुग की कलम कटनी -परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के शनिवार को सर्किट हाउस आगमन पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहेरिया, एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री सिंह का समय दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे तक आरक्षित रहा। इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल हुए। दोपहर 2.30 बजे उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के विकास और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री सिंह दोपहर 3.30 बजे कटनी से कुआं मंडल, बहोरीबंद के लिए प्रस्थान करेंगे तथा वहां से शाम 5 बजे सड़क मार्ग द्वारा लोलरी, नरसिंहपुर के लिए रवाना होंगे। प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थीं।



