झंडी माई नव युवक समिति ग्राम-करही की भव्य चुनरी यात्रा एवं विशाल महाआरती
राहुल पाण्डेय की कलम

झंडी माई नव युवक समिति ग्राम-करही की भव्य चुनरी यात्रा एवं विशाल महाआरती
ढीमरखेड़ा | भारतीय संस्कृति में देवी-पूजन और धार्मिक परंपराओं का विशेष महत्व है। देवी मां की भक्ति, श्रद्धा और आस्था में ही समाज का नैतिक बल और सामूहिक ऊर्जा निहित होती है। समय-समय पर विभिन्न ग्राम समितियां और संगठन इस भक्ति-भावना को प्रकट करने हेतु विविध धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ करते हैं। इन्हीं परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए ग्राम-करही की झंडी माई नव युवक समिति ने इस वर्ष एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का बीड़ा उठाया है। समिति के संयोजक योगेन्द्र सिंह ‘दादा ठाकुर’ और आयोजक अंकुश सिंह राजपूत के नेतृत्व में गांव के समस्त युवाओं और श्रद्धालुओं ने मिलकर 108 फीट चुनरी यात्रा और विशाल महाआरती का सफल आयोजन किया। यह यात्रा खेरमाता मंदिर से प्रारंभ होकर झंडी माई मंदिर तक पहुंची, जहाँ भक्तों का सागर उमड़ पड़ा और वातावरण जय माता दी के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धा सिंह, राम सिंह, धर्मराज सिंह,, अरुण,सिंह, अरविन्द सिंह धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी सिंह,, हरिओम, विक्रम, जीतेन्द्र, सतेंद्र, हर्ष, शिवम,विनोद सिंह राजेश सिंह सावन,सिद्धार्थ,यश राजपूत, सोनू , मनोज,सोमित महाराज, प्रकाश सिंह, सुभान सिंह,संतान सिंह,प्रमोद सिंह राजभान, आदि सैकड़ो भक्त शामिल हुये।



