पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, झिंझरी में रोजगार मेले में 318 युवाओं का हुआ प्रारंभिक चयन स्वरोजगार हेतु दो करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत
कलयुग की कलम से राकेश यादव

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, झिंझरी में रोजगार मेले में 318 युवाओं का हुआ प्रारंभिक चयन स्वरोजगार हेतु दो करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत
कलयुग की कलम कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवा संगम कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, झिंझरी में एक भव्य रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 558 आवेदकों ने अपना पंजीकरण कराया, जिनमें से 318 युवाओं का प्रारंभिक चयन विभिन्न कंपनियों में किया गया। साथ ही स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत 15 आवेदकों को कुल 2 करोड़ 15 लाख 77 हजार रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
जिला रोजगार अधिकारी, डी.के. पासी ने बताया कि मेले में चयनित उम्मीदवारों में राव्या वर्कफोर्स (लखनऊ) में 24, एलआईसी कटनी में 16, प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में 22, ट्रेडिंन इंडिया लिमिटेड (बुदनी) में 24, अडानी ग्रुप (कैमोर) में 48, सिटी मॉल में 3, प्रीमियर रिफैक्ट्रीज में 2 और सुजुकी मोटर (गुजरात) में सर्वाधिक 179 युवाओं का चयन हुआ है। रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार को भी बढ़ावा देने के लिए, मेले में उद्योग विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उद्यनिकी विभाग, एन.यू.एल.एम और आई.टी.आई. जैसे विभागों ने भी अपने स्टॉल लगाए और स्वरोजगार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
मेले में स्वास्थ्य विभाग की काउंसलर माधुरी शिवहरे ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र बरखेडकर ने युवाओं को स्किल से जुड़ी नौकरियों और अन्य अवसरों के बारे में बताया, जबकि आईटीआई के प्राचार्य शरद कुमार पांडे ने स्किल इंडिया प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं को 30 सितंबर तक इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
मेले में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से संतोष शिवहरे, राजेश पटेल और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।



