Blog

भाजपा ने 12 और जिलाध्यक्षों के नामों का किया ऐलान

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

मध्य प्रदेश में भाजपा ने 12 और जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। मंगलवार देर शाम एक बार फिर भाजपा की ओर से एक के बाद एक 12 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। इन 12 नामों को मिलाकर अभी तक कुल मिलाकर 32 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया जा चुका है। बाकी बचे जिलों में भी पार्टी जल्द ही जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान करेगी।

इन 12 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित

डिंडौरी- चमरू नेताम
सागर- श्याम तिवारी
दमोह- श्याम शिवहरे
दतिया- रघुवीर शरण कुशवाहा
अनूपपुर- हीरा सिंह श्याम
बालाघाट- राम किशोर कांवरे
शाजापुर- रवि पांडेय
सागर ग्रामीण- रानी पटेल
ग्वालियर नगर- जयप्रकाश राजोरिया
कटनी- दीपक टंडन सोनी
जबलपुर नगर- रत्नेश सोनकर
सिंगरौली- सुंदर शाह

Related Articles

Back to top button