प्रशासनमध्यप्रदेश

अगस्त तक हर हाल में अपडेट करें ग्राम पंचायत प्रोफाइल, नहीं तो रुक जाएगी जीपीडीपी की ऑनलाइन प्रक्रिया,जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी जनपद सीईओ को दिए सख्त निर्देश, समयसीमा में सत्यापन पूरा कराने पर जोर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

 5 अगस्त तक हर हाल में अपडेट करें ग्राम पंचायत प्रोफाइल, नहीं तो रुक जाएगी जीपीडीपी की ऑनलाइन प्रक्रिया,जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी जनपद सीईओ को दिए सख्त निर्देश, समयसीमा में सत्यापन पूरा कराने पर जोर

कलयुग की कलम कटनी – जिले की सभी ग्राम पंचायतों के लिए 5 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम पंचायत प्रोफाइल अपडेट कर उसका सत्यापन पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरनप्रीत कौर ने इस संबंध में जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जारी निर्देशों में कहा गया है कि पंचायत राज संचालनालय, भोपाल द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की समीक्षा के दौरान प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत की प्रोफाइल ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अद्यतन कर जनपद स्तर से उसका सत्यापन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाना आवश्यक है।

सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने स्पष्ट किया है कि जिन ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल निर्धारित समय तक अपडेट एवं सत्यापित नहीं होगी, उनकी ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) से संबंधित गतिविधियों की ऑनलाइन प्रविष्टि एवं अपलोड की प्रक्रिया बाधित हो सकती है। इससे पंचायतों के विकास कार्यों की योजना और ऑनलाइन प्रबंधन भी प्रभावित होगा।

उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में प्रोफाइल अपडेट एवं सत्यापन की कार्रवाई की नियमित निगरानी करें और 5 अगस्त 2026 तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी पंचायत को तकनीकी या प्रशासनिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button