जबलपुर जिले से बड़ी खबर आई है। यहां एक हादसे में 5 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो बच्चे घायल हो गए। हादसा ट्रैक्टर पलटने से हुआ। जानकारी के अनुसार थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम तिनेटा में ट्रैक्टर पलटने से 05 बच्चे मौत की नींद सो गए। हादसे में 2 बच्चे घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर धर्मेंद्र ठाकुर(18,गौंड) निवासी ग्राम तिनेटा देवरी का चला रहा था। तेज गति से चलाने की वजह से ट्रेक्टर अनियन्त्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा है। जहां घायल बच्चों का इलाज शुरू कर दिया गया है। हादसे में मृतक और घायल सभी बच्चे एक ही ग्राम तिनेटा देवरी के रहने वाले हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने मृतक बच्चों के परिजनों को 50,000 रुपए और घायलों को 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी है।