स्कूल जाती छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले तीन मनचले सलाखों के पीछे,उमरियापान पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त TVS राइडर बाइक जब्त; पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
कलयुग की कलम से राकेश यादव

स्कूल जाती छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले तीन मनचले सलाखों के पीछे,उमरियापान पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त TVS राइडर बाइक जब्त; पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
कटनी/मध्य प्रदेश
कलयुग की कलम उमरिया पान – उमरियापान थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों द्वारा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का तीन युवकों ने मोटरसाइकिल से पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने साजन वासुदेव (20 वर्ष), सचिन वासुदेव (26 वर्ष) और विशाल वासुदेव (21 वर्ष), सभी निवासी सलैया फाटक, थाना स्लीमनाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पीछा करने, छेड़छाड़ तथा पॉक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त TVS राइडर मोटरसाइकिल को भी विधिवत जब्त किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
इस पूरे अभियान में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उपनिरीक्षक कोदूलाल दहिया, प्रधान आरक्षक आशीष मेहरा, आरक्षक सत्येंद्र, रोहित, नीलेश तथा महिला आरक्षक दुर्गा शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी संभव हो सकी, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और मजबूत हुआ।



