प्रशासनमध्यप्रदेश

पंचायत योजनाओं की होगी बड़ी समीक्षा: सीएम हेल्पलाइन से लेकर पीएम आवास तक हर योजना का होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार,4 अगस्त को जिला पंचायत में अहम बैठक, सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी विभागों के अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य उपस्थिति के दिए निर्देश

कलयुग की कलम से राकेश यादव

पंचायत योजनाओं की होगी बड़ी समीक्षा: सीएम हेल्पलाइन से लेकर पीएम आवास तक हर योजना का होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार,4 अगस्त को जिला पंचायत में अहम बैठक, सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी विभागों के अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य उपस्थिति के दिए निर्देश

कलयुग की कलम कटनी – जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और शिकायतों के निराकरण की समीक्षा के लिए मंगलवार, 4 अगस्त को जिला पंचायत सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर करेंगी। बैठक दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी।

बैठक में ग्रामीण विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं और विभागीय कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), 15वें वित्त आयोग के कार्य, पंचायत निर्माण, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, विद्युत विभाग, विधि शाखा तथा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के संतोषजनक निराकरण की प्रगति का विस्तृत परीक्षण किया जाएगा।

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने अधीक्षण अभियंता मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला श्रम अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री तथा जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्धारित एजेंडा के अनुरूप अद्यतन जानकारी के साथ समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा बैठक में जिला पंचायत के सभी शाखा प्रभारी अधिकारी, समस्त सीडीपीओ, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, सहायक यंत्री, उपयंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ), सहायक लेखा अधिकारी (एएओ) मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के विकासखंड समन्वयक तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मैनेजर भी आवश्यक दस्तावेजों और प्रगति प्रतिवेदन के साथ शामिल होंगे।

बैठक का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों की समीक्षा कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना, विकास कार्यों की गति बढ़ाना तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

Related Articles

Back to top button