Blogमध्यप्रदेश
कल से आयोजित हो रहे प्रयागराज महाकुंभ पर्व पर कटनी जिले के रेलवे स्टेशनों में होंगी आवश्यक व्यवस्थाएं
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ पर्व को दृष्टिगत रखते हुए यात्रियों की संभावित संख्या हेतु कटनी परिक्षेत्र के रेलवे स्टेशनों कटनी, मुड़वारा, साउथ स्टेशन में आवश्यक व्यवस्था एवं सहयोग प्रदान करने हेतु पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और आयुक्त नगर पालिक निगम को लेख किया गया है।
अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते द्वारा जारी पत्र में संबंधित अधिकारियों को रेलवे स्टेशन, मुड़वारा रेलवे स्टेशन एवं कटनी साउथ रेलवे स्टेशन में स्थानीय स्तर पर एम्बुलेंस, पानी का टैंकर,अग्निशामक दल, मेडिकल सहायक काउंटर,मोबाइल शौचालय,पुलिस, स्टेशन परिक्षेत्र से कचरे के उचित निपटान की आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने का लेख किया है।




