जबलपुर- पुलिस थाना खितौला में पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चेकिग में राहगीरों से अवैध वसूली के आरोप लग रहे हैं। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से क्षेत्र के ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। अवैध वसूली का शिकार हो रहे लोगो ने एसपी सम्पत उपाध्याय से टीआई अर्चना जाट को हटाए जाने की मांग की है।
मोहन राज में छोटे से बडा बदमाश भी खुद थाने में पहुंचकर अपराध न करने की खसम खा रहे है। वहीं खितौला पुलिस थाना के द्वारा प्रतिदिन चेकिग में ग्रामीणों से अवैध वसूली के आरेाप लग रहे हैं। बताया गया है कि गुरुवार की शाम करीब आठ बजे भी पुलिस के द्वारा चेकिग के नाम पर अवैध वसूली की गई। खितौला स्टेशन चौराहे पर चेकिंग चल रही थी। वहां पर मौजूद लोगो ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि अवैध वसूली जोरों पर जारी है। मुंह दिखाई काम चल रहा है बेवजह आम जन को परेशान किया जा रहा है।