प्रशासनमध्यप्रदेश

सूरज की ऊर्जा से रोशन होगा भविष्य, ढीमरखेड़ा कॉलेज में अक्षय ऊर्जा का संदेश,भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने लिया ऊर्जा संरक्षण का संकल्प

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सूरज की ऊर्जा से रोशन होगा भविष्य, ढीमरखेड़ा कॉलेज में अक्षय ऊर्जा का संदेश,भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने लिया ऊर्जा संरक्षण का संकल्प

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में अक्षय ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष व्याख्यान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन तथा भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. मनीषा व्यास के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी ने भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस की प्रासंगिकता और इसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं के बीच सौर, पवन एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सौर ऊर्जा को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर

डॉ. हर्षित द्विवेदी ने अपने संबोधन में दैनिक जीवन में सौर ऊर्जा की उपयोगिता पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने और उपलब्ध अक्षय ऊर्जा विकल्पों के अधिक से अधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार ने शासन द्वारा सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। अनावश्यक बिजली और ऊर्जा की खपत को रोककर हम प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

विद्यार्थियों ने लिया अक्षय ऊर्जा संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अखिलेश कुमार द्विवेदी ने विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ को अक्षय ऊर्जा के संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यक्रम का संचालन भी किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. श्वेता बघेल ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दीनदयाल चक्रवर्ती, शिवानी पटेल, शालिनी बर्मन, प्रभु दयाल बर्मन, वंदना पटेल, राधिका कुम्हार, वंशिका चौहान, शिवानी चक्रवर्ती, चाँदनी विश्वकर्मा, हिमेश रैकवार, गौरी पटेल, नीलेश पटेल, विकास पटेल, समीक्षा गोस्वामी, मीनाक्षी तिवारी एवं राधा ज्योतिषी का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर डॉ. सचिन कोष्टा, राजा राम सिंह, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. आकृति, युवराज कुमार तिवारी, जवाहरलाल चौधरी सहित महाविद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button